Trending India World Cricket Games Technology Bollywood Job - Education Business LifeStyle Science Others

---Advertisement---

Priya Marathe Death: Subodh Bhave Calls Her a Fighter, Usha Nadkarni Shares Emotional Reaction

By AKG
On: September 1, 2025 11:08 AM
Priya Marathe
---Advertisement---

Priya Marathe के co-star Usha Nadkarni, Anurag Sharma और अन्य ने उनकी बीमारी के दौरान दिखाई गई मजबूती और उनकी दयालुता को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Priya Marathe

Popular television actress Priya Marathe, जिन्हें पवित्र रिश्ता और कसम से जैसे हिट धारावाहिकों में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, का रविवार को 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। Reports के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से cancer से जूझ रही थीं और बीमारी से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी असमय मौत से TV industry और उनके चाहने वालों में गहरा शोक छा गया है। CO-Stars और fans ने social media पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी प्रतिभा और मजबूत जज़्बे को याद किया।

उनके अचानक हुए निधन की खबर से पूरा टेलीविजन जगत गहरे सदमे में है। co-star Usha Nadkarni, Anurag Sharma और Swati Anand ने दुख जताते हुए कहा कि Priya Marathe न केवल एक बेहतरीन actress थीं, बल्कि बेहद सकारात्मक और दयालु इंसान भी थीं।

Subodh Bhave’s Emotional Tribute to Cousin and Actress Priya Marathe

Priya Marathe के चचेरे भाई और famous actor Subodh Bhave ने Instagram पर एक भावुक post share करते हुए अपनी बहन को याद किया। उन्होंने लिखा, Priya Marathe…”, “Priya सिर्फ़ एक बेहतरीन actress नहीं थीं, जो कुछ serials और फ़िल्मों में मेरी co-star रहीं, बल्कि मेरे लिए उससे भी बढ़कर थीं। मेरे लिए सबसे अहम था हमारा रिश्ता — Priya, मेरी चचेरी बहन।

उन्होंने आगे लिखा, इस क्षेत्र में कदम रखने के बाद Priya ने जिस तरह मेहनत की और अपने काम के प्रति जो अटूट विश्वास दिखाया, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ़ है। उन्होंने हर किरदार को पूरे दिल और समर्पण के साथ निभाया।

उन्होंने आगे कहा, कुछ साल पहले Priya को cancer का पता चला था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बीमारी से लड़ाई जीतने के बाद वह दोबारा काम पर लौटीं और नाटकों व serials के ज़रिए अपने शानदार acting से दर्शकों का दिल जीता।

Priya marathe and Subodh Bhave

लेकिन अफसोस, cancer ने उनका साथ नहीं छोड़ा। हमारी series तू मेत्शी नवाने की shooting के दौरान उनकी तबीयत ने दोबारा परेशानी खड़ी कर दी। इस मुश्किल सफ़र में उनके जीवनसाथी @shantanusmoghe लगातार उनके साथ मज़बूती से खड़े रहे और हर पल उनका सहारा बने।

उन्होंने भावुक होकर लिखा, मेरी बहन सचमुच एक Warrior थी, लेकिन अंत में उसकी हिम्मत जवाब दे गई। Priya, तुम्हें दिल से भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏🙏🙏। मेरी प्रार्थना है कि तुम जहाँ भी हो, शांति पाओ। 🙏🙏🙏 ओम शांति।

Usha Nadkarni Remembers Priya Marathe, Questions Her Untimely Demise

Priya Marathe की पवित्र रिश्ता की co-star Usha Nadkarni ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह सेट पर हमेशा सबके साथ हंसी-मजाक करती थीं और बेहद शांत स्वभाव की, सरल और मिलनसार लड़की थीं।

Usha Nadkarni ने Mid-Day से बातचीत में भावुक होते हुए कहा, मुझे समझ नहीं आता कि भगवान ऐसा क्यों करता है। क्या सच में उसके जाने की यही उम्र थी? मुझे तो लगा था कि अब वह ठीक है। एक बार मैं Ankita Lokhande के घर गया था, तब Priya Marathe का ज़िक्र हुआ। मैंने कहा कि उसका इलाज पूरा हो चुका है और वह फिर से serials में काम कर रही है।

लेकिन Ankita ने बताया कि उसकी हालत फिर से बिगड़ गई है। उस दौरान Shantanu ने कहा था कि किसी को उससे मिलने मत बुलाओ, क्योंकि Chemotherapy की वजह से उसके बाल झड़ गए थे और वह नहीं चाहती थी कि कोई उसे उस हालत में देखे।

Anurag Sharma and Swati Anand Mourn Priya Marathe’s Shocking Demise

पवित्र रिश्ता में Priya Marathe के पति की भूमिका निभाने वाले Actor Anurag Sharma ने ZOOM से बातचीत में कहा, यह खबर हम सबके लिए, पूरी पवित्र रिश्ता team और पूरी industry के लिए बेहद चौंकाने वाली है। Priya न सिर्फ़ एक बेहतरीन actress थीं, बल्कि बहुत ही अच्छी इंसान और बेहद प्यारी लड़की भी थीं। मैंने उनके साथ लगभग 2-2.5 साल तक पवित्र रिश्ता में काम किया और उस दौरान उनकी सादगी और professionalism हमेशा याद रहेंगे।

Anurag ने आगे कहा, उस show में वह मेरी wife का किरदार निभा रही थीं। जब हमें उनके निधन की खबर मिली, तो हमें यकीन ही नहीं हुआ। सुबह call आया और जब हमने group chat पढ़ी, तब भी भरोसा करना मुश्किल था। ज़िंदगी वाकई बहुत unexpected है, कोई नहीं जानता कब यह साथ छोड़ दे। मेरी यही प्रार्थना है कि ईश्वर प्रिया की आत्मा को शांति प्रदान करें।

उसी Interview में actress Swati anand, जिन्होंने कसम से में Priya Marathe की on-screen मां का किरदार निभाया था, ने कहा कि Priya ने अपने career में काफी संघर्ष किया और सालों की मेहनत के बाद एक talented actress के रूप में खुद को स्थापित किया। उन्होंने आगे बताया कि Priya अब एक अच्छा और संतुलित जीवन जी रही थीं, लेकिन उनकी असमय मौत ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Swati anand ने भावुक होते हुए कहा, Priya की मौत ने हमें भीतर तक तोड़ दिया है। जब हमें उनकी बीमारी के बारे में पता चला था, तभी हम सबका दिल भारी हो गया था। लेकिन Priya ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने मुझसे खुद कहा था— ‘Swati di, मैं पूरी ताकत से यह लड़ाई लड़ूंगी।’ उनकी वही हिम्मत और जज़्बा हमेशा याद रहेगा।

Swati ने आगे कहा, और आज जब हमें यह दुखद खबर मिली, तो समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूँ। सबकुछ मानो समझ से परे लग रहा है। मैं बस यही प्रार्थना करती हूँ कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और वह जहाँ भी हों, उनका नया जीवन बेहद खूबसूरत हो।

Priya Marathe’s Journey: From TV Fame to Her Brave Battle With Cancer

Priya Marathe ने अपने acting career की शुरुआत साल 2005 में marathi show या सुखानो या से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी television industry में कसम से के जरिए कदम रखा, लेकिन उन्हें असली पहचान पवित्र रिश्ता में वर्षा के character से मिली, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।

इस Show ने Priya Marathe को घर-घर में पहचान दिलाई और इसके बाद उन्होंने बड़े अच्छे लगते हैं, साथ निभाना साथिया, उतरन और भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप जैसे popular serials में शानदार भूमिकाएँ निभाईं। Television के अलावा उन्होंने उम्ने जीना सीख लिया और ती अणि इतर जैसी मराठी फ़िल्मों में भी अपनी Acting प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Reports के मुताबिक, Priya Marathe पिछले दो साल से ज़्यादा समय से Cancer से लड़ रही थीं। रविवार सुबह 4 बजे Mira Road स्थित उनके residence पर उन्होंने अंतिम सांस ली। इस कठिन घड़ी में उनके पति, actor Shantanu Moghe पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे।


Also Read: PM Modi’s Bullet Train Experience in Japan – Special Meet with Indian Train Drivers


 

AKG

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Priya Marathe Death: Subodh Bhave Calls Her a Fighter, Usha Nadkarni Shares Emotional Reaction”

Leave a Comment