Meta ने हाल ही में अपने latest AI-powered eyewear lineup – Ray-Ban Display Glasses, Ray-Ban Meta Gen 2 और Oakley Meta Vanguard – को launch किया है। यह futuristic eyewear आपके आसपास की दुनिया को देखने के experience को पूरी तरह बदलने का दावा करता है। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ये smart glasses भारत में भी उपलब्ध होंगे?
Meta Connect 2025 event में Mark Zuckerberg ने AI-powered eyewear की futuristic trio पेश की, जिसे world को देखने और अनुभव करने के हमारे तरीके को बदलने के लिए design किया गया है। इस नए lineup में Ray-Ban Display Glass, upgraded Ray-Ban Meta Gen 2 और sports-focused Oakley Meta Vanguard शामिल हैं।

Meta Connect 2025 event में Ray-Ban Display Glasses, Ray-Ban Meta Gen 2 और Oakley Meta Vanguard जैसी AI-powered eyewear की एक futuristic trio पेश की है, जो इस बात का वादा करती है कि ये रोज़मर्रा की life और high-intensity training दोनों के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगी। लेकिन सवाल ये है कि ये India में कब आएँगी और इनकी कीमत क्या होगी?
Meta’s AI Glasses Price, Launch Dates, and India Availability
Oakley Meta Vanguard: Oakley Vanguard की कीमत $499 (लगभग ₹42,000) रखी गई है और यह फिलहाल America और Europe में pre-order के लिए उपलब्ध है। इसका official launch 21 अक्टूबर 2025 को होगा। Comapny ने confirm किया है कि यह smart eyewear इस साल के अंत तक भारत, मैक्सिको, ब्राज़ील और UAE में भी पहुंचेगा।
Ray-Ban Meta Gen 2: Ray-Ban Gen 2 पहले से ही उन अधिकांश देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है जहाँ Ray-Ban glasses मौजूद हैं। भारत और मेक्सिको में इसकी entry इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है। इसकी global price $299 (करीब ₹25,000) से शुरू होती है।

Ray-Ban Display Glasses: Ray-Ban Display Glasses, तीनों में सबसे futuristic model है, जिसमें built-in micro-display दिया गया है। यह अमेरिका में 30 सितंबर को $799 (करीब ₹67,000) की शुरुआती कीमत पर launch होगा। हालांकि, भारत में इसका launch अब भी अनिश्चित है और फिलहाल इस variants की उपलब्धता को लेकर कोई official जानकारी सामने नहीं आई है।
Oakley Meta Vanguard: Advanced Performance AI Glasses for Athletes
Show की सबसे बड़ी attraction Oakley Vanguard है, जिसे Oakley और EssilorLuxottica के collaboration से तैयार किया गया है। “Performance AI Glasses” के नाम से पेश किया गया यह model खासतौर पर athletes के लिए design किया गया है, चाहे वह cycling हो, marathon running हो या फिर snow-covered slopes पर adventurous climbing.
Oakley Vanguard के design में Meta की अब तक की सबसे advanced मजबूती दी गई है। इसमें PRIZM lens technology है, जो धूप, हवा और धूल से सुरक्षा देती है। इसका frame IP67 dust और water resistant है। साथ ही, इसमें 12MP wide-angle camera मौजूद है, जो 3K तक के video record कर सकता है। Slow-motion और Hyperlapse जैसे capture modes users को hands-free शानदार highlight reels बनाने का मौका देते हैं।
कहना है कि Oakley Vanguard की battery life काफी impressive है। Company के अनुसार, एक बार charge करने पर यह करीब 9 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है या 6 घंटे तक लगातार music streaming कर सकते हैं। Charging case के साथ इसमें अतिरिक्त 36 घंटे की power मिलती है। सबसे खास बात यह है कि सिर्फ 20 मिनट की fast charging से बैटरी 50% तक charge हो जाती है।

Oakley Vanguard को बाकी AI glasses से अलग बनाता है इसका smart training support. Garmin और Strava integration की मदद से users बिना screen देखे Meta AI से real-time performance updates पूछ सकते हैं—जैसे, “Hey Meta, what’s my heart rate?”। इतना ही नहीं, ये glasses milestones पूरे होते ही auto video capture कर लेते हैं, जबकि Strava integration आपको photos और clips पर performance stats overlay करके अपने community के साथ instantly share करने की सुविधा देता है।
Ray-Ban Meta Gen 2: Stylish and Smart Everyday AI Glasses
Ray-Ban Gen 2, first generation की style और technology का advanced version है। ये lightweight और sleek frames अब बेहतर audio, sharper camera और longer battery life के साथ आते हैं। Everyday use के लिए perfect, ये आपको Meta AI के जरिए photos capture करने, calls attend करने और chats करने की सुविधा देते हैं – completely hands-free. इसे आप अपने daily lifestyle में technology और fashion के stylish mix के रूप में ideal companion मान सकते हैं।
Ray-Ban Meta Gen 2: Stylish and Smart Everyday AI Glasses
सबसे ambitious launch है Ray-Ban Display Glasses, जो built-in micro lens display के जरिए सीधे आपकी vision field में real-time information project करते हैं। Gesture-controlled wristband के साथ, ये smart glasses sci-fi level features जैसे instant captions और map directions को आपकी आँखों के सामने लाते हैं। फिलहाल U.S. buyers के लिए ये पहले उपलब्ध होंगे, जबकि Indian users को इस futuristic experience के लिए 2026 तक wait करना पड़ सकता है।
कुल मिलाकर, ₹25,000 से ₹67,000 तक की कीमतों के साथ, नए AI-powered eyewear विभिन्न lifestyles के users को ध्यान में रखकर design किए गए हैं – चाहे वह sporty हो, stylish हो या futuristic. Indian buyers के लिए Oakley Vanguard और Ray-Ban Gen 2 इस साल के अंत से पहले Available होंगे, जबकि Ray-Ban Display Glasses अभी भी भारत में आने के लिए इंतजार का विषय बने हुए हैं।
Also Read: Nano Banana: The Viral AI Action Figure Everyone’s Talking About








2 thoughts on “Meta’s New Ray-Ban and Oakley AI Glasses: Expected India Launch Date and Price”