Rashtriya Ekta Diwas 2025: A Tribute to the Iron Man of India
हर साल की तरह इस बार भी 31 अक्टूबर को पूरे देश में Rashtriya Ekta Diwas यानी National Unity Day मनाया गया। ये दिन भारत के लौह पुरुष Sardar Vallabhbhai Patel की जयंती के रूप में पूरे जोश और गर्व के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर Prime Minister Narendra Modi ने गुजरात के Ekta Nagar में स्थित Statue of Unity पर पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी।
Rashtriya Ekta Diwas: PM Modi’s Tribute to Sardar Patel
PM Modi ने कहा कि सरदार पटेल का सपना था कि जैसे उन्होंने सैकड़ों रियासतों को एकजुट किया, वैसे ही पूरा कश्मीर भी भारत का हिस्सा बने। लेकिन, उन्होंने बताया कि उस समय Pandit Jawaharlal Nehru ने उनकी इस इच्छा को पूरा नहीं होने दिया।
उन्होंने कहा, “Sardar Patel wanted to unite the entire Kashmir, just as he did with other princely states. But Nehru ji stopped his wish from being fulfilled.”
PM Modi ने आगे कहा कि कांग्रेस की उस गलती का असर देश को दशकों तक झेलना पड़ा, क्योंकि कश्मीर को अलग संविधान और अलग झंडा दे दिया गया था।

Patel’s Vision of ‘One India, Excellent India’
Rashtriya Ekta Diwas: अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत सरदार पटेल के उस सपने की दिशा में आगे बढ़ रहा है जिसमें उन्होंने ‘Ek Bharat, Shreshtha Bharat’ का विचार रखा था। उन्होंने कहा कि आज जब भारत 21वीं सदी में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है, तो सरदार पटेल के विचार और उनकी नीतियाँ देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
PM Modi Ji ने कहा कि, “Sardar Patel once remarked that his greatest joy came from serving the nation. I want to convey that there is no greater happiness than dedicating oneself to the service of our motherland.”

Rashtriya Ekta Diwas: The Grand Parade at Ekta Nagar
इस वर्ष Ekta Nagar में हुई परेड में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पुलिस और paramilitary forces के दस्ते शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस बार की परेड पूरी तरह women officers द्वारा लीड की गई – चाहे वो BSF, CRPF, CISF, ITBP, SSB हों या अलग-अलग राज्यों की पुलिस।
Rashtriya Ekta Diwas समारोह का खास आकर्षण रहा एक Republic Day-style parade, जिसमें देश की विविधता और एकता को दर्शाते हुए Unity in Diversity theme पर आधारित tableaux प्रदर्शित किए गए।
Rashtriya Ekta Diwas: Cultural Performances that Reflected India’s Diversity
Rashtriya Ekta Diwas केअवसर पर लगभग 900 artists ने भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को मंच पर प्रस्तुत किया। Classical dance performances ने पूरे माहौल को उत्साह और देशभक्ति से भर दिया। देश के अलग-अलग राज्यों के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य शैलियों के जरिए “Unity in Diversity” का संदेश दिया।

Honouring the Brave: Shaurya Chakra and Gallantry Awards
परेड में उन Shaurya Chakra awardees और gallantry medal winners को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए असाधारण साहस का परिचय दिया।
इस साल CRPF के 5 जवानों और BSF के 16 medal winners को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने झारखंड में anti-Naxal operations और जम्मू-कश्मीर में counter-terror operations में वीरता दिखाई।
Rashtriya Ekta Diwas: Unique Parade Attractions
इस साल की परेड में कई दिलचस्प झलकियां देखने को मिलीं।
- BSF के Indian breed dogs, जैसे Rampur Hounds का marching contingent।
- Gujarat Police का horse contingent।
- Assam Police की motorcycle daredevil stunts।
- और हमेशा की तरह BSF camel contingent ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इसके अलावा Indian Air Force ने ‘Operation Surya Kiran’ के तहत शानदार fly-past किया, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया।

Symbol of Unity and Women Empowerment
इस साल की परेड का सबसे खास पहलू यह रहा कि सभी contingents को महिलाओं ने लीड किया। यह न केवल women empowerment का प्रतीक था, बल्कि यह भी दिखाता है कि आज भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। PM Modi Ji ने कहा कि देश की सुरक्षा और प्रगति में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम है।
Modi’s Message to the Nation
अपने संबोधन के अंत में PM Modi Ji ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस भारत की कल्पना की थी, उसे साकार करने की दिशा में आज का भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि हर भारतीय, चाहे वह किसी भी धर्म या क्षेत्र से हो, देश की एकता और अखंडता के लिए एक साथ खड़ा रहे।
उन्होंने कहा, “Our unity is our greatest strength. Let us dedicate this Rashtriya Ekta Diwas to the spirit of togetherness, peace, and progress.”
Also Read: Cyclone Montha Weakens: IMD Issues Heavy Rain Alert in Maharashtra and Andhra Pradesh








2 thoughts on “Rashtriya Ekta Diwas 2025: PM Modi Honors Sardar Patel, Says He Wanted Entire Kashmir to Join India”